फोरलेन हाईवे बनने बाद अब इसमें कई कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने लगी है। आवन ग्राम के नजदीक आवन ओवर ब्रिज कि पहले हाईवे में गड्डे हो गए हैं। जिससे कि दुर्घटना होने की आशंका रहती है। हाईवे में तेज रफ्तार से आ रहे वाहनों को अचानक गड्ढे देखने से वह ब्रेक लगाते हैं जिसकी वजह से वाहनों के पलटने की आशंका रहती है। सड़क भी कई स्थानों पर धंसक गई है। लोगों का कहना है कि गड्ढ़ों के कारण हाइवे चलने वाले वाहन अचानक अपनी लेन बदलने लगते हैं। जिससे दुर्घटना की संभावना बन रही है। खस्ताहाल सड़कों से वाहन गुजरने को विवश हैं। गड्ढों में हिचकोले खाते वाहन अक्सर दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। मार्ग पर गड्ढों में गिरकर जहां वाहन क्षतिग्रस्त होते हैं वहीं कई बार पलटने से यातायात बाधित होता है। कई बार मार्ग में बने गहरे गड्ढे जानलेवा भी साबित हुए हैं। गड्ढों से बचने के लिए दोपहिया व चौपहिया वाहन कट मारकर चलते हुए वाहनों की भिड़ंत होती है, जिसमें वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के साथ जनहानि भी होती हैं। वाहनों की गति कम रखी जाए ताकि किसी भी दशा में वाहन आसानी से कंट्रोल हो जाए।
फोरलेन हाईवे:फोरलेन बनने के बाद सड़क होने लगी क्षतिग्रस्त