24 साल के विवेक गुरव पुणे के रहने वाले हैं और सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। बता दें कि पर्यावरण को साफ और स्वस्थ बनाने के काम में वह कॉलेज के दिनों से ही लगे हुए हैं। खबरों के अनुसार, स्वच्छ भारत अभियान से विवेक ग्रैजुएशन के समय में जुड़े थे।
प्लॉगिंग को उन्होंने पुणे को प्लास्टिक-फ्री और सस्टेनेबल बनाने के लिए अपनाया। अंतरराष्ट्रीय ट्रेंड प्लाॉगिंग बन गया है। दरसअल जॉगिंग या तेजी से चलते हुए लोग कचरा रास्ते से उठाते हैं। इसे प्लाॉगिंग कहते हैं। इससे फिटनेस के साथ सफाई भी होता है।